जामिन
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]जामिन ^१ संज्ञा पुं॰ [अ॰ जामिन]
१. जिम्मेदार । जमानत करनेवाला । इस बात का भार लेनेवाला कि यदि कोई विशेष मनुष्य कोई विशेष कार्य करेगा या न करेगा, तो मैं उस कार्य की पूर्ति करूँगा या दंड सहूगाँ । प्रतिभू । उ॰—तो मैं आपको उनका जामिन समझूँगी ।—भारतेंदु ग्रं॰, भा॰ १, पृ॰ ६५१ । क्रि॰ प्र॰—होना ।
२. दो अंगुल लंबी एक लकडी़ जो नैचे की दोनों नलियों को अलग रखने के लिये चिलमगर्दे और चूल कै बीच में बाँधी जाती है ।
३. दूध जमाने की वस्तु । दे॰ 'जामन' ।
जामिन ^२पु संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ यामिनी] दे॰ 'यामिनी' । उ॰— काम लुबध बोली सब कामिन । च्यार जाम गई जागत जामिन ।—पृ॰ रा॰, १ ।४१० ।