जायस
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]जायस संज्ञा पुं॰ रायबरेली जिले की एक तहसील तथा प्रसिद्ध प्राचीन और ऐतिहासिक नगर जहाँ बहुत दिनों से सूफी फकीरों की गद्दी है । उ॰—जायस नगर धरम अस्थानू । तहाँ आइ कवि कीन्ह बखानू ।—जायसी ग्रं॰, पृ॰ ९ । विशेष—यहाँ मुसलमान विद्वान बहुत दिनों से होते आए हैं । बहुत सी जातियाँ अपना आदि स्थान इसी नगर को बताती हैं । पद्मावत या पद्मावती ग्रंथ के रचयिता प्रसिद्ध सूफी कवि मलिक मुहम्मद यहीं के निवासी थे और यहीं उन्हने पद्मावत की रचना की थी । उनका प्रसिद्ध संक्षिप्त नाम 'जायसी' इसी शब्द से बना है ।