जालिनी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]जालिनी ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. तरोई । घिया ।
२. वह स्थान जहाँ चित्र बनते हों । चित्रशाला ।
३. परवल की लता ।
४. पिड़िका रोग का एक भेद । विशेष—इसमें रोगी के शरीर के मांसल स्थानों में दाहयुक्त फुंसियाँ हो जाती हैं । यह केवल प्रमेह के रोगियों को होता है ।
जालिनी पु ^२ वि॰ [हिं॰ जालना] जलानेवाली ।