सामग्री पर जाएँ

जिगिन

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

जिगिन संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ जिङ्गिनी] एक ऊँचा जंगली पेड़ । विशेष—इसके पत्ते महूए या तुन के पत्तों के समान होता हैं और टहनी में जोड़ के रूप इधर इधर लगते हैं । यह पहाड़ों और तराई के जंगलों में होता है । इसके फूल सफेद और फल बेर के बराबर होते हैं । वैद्यक में इसका स्वाद चरपरा और कसैला लिखा है । इसकी प्रकृति गरम बतलाई गई है और वात, व्रण, अतीसार, और हृदय के रोगो में इसका प्रयोग लाभकारी कहा गया है । इसकी दतवन अच्छी होती है और मुख की दुर्गँध को दूर करती है । पर्या॰—जिंगिनी । झिंगिनी । झिंगी । सुनिर्यासा । प्रमोदिनी । पार्वती । कृष्णशाल्मली ।