सामग्री पर जाएँ

जिलाना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

जिलाना क्रि॰ स॰ [हिं॰ जीना का सक रूप]

१. जीवन देना । जी डालना । जिंदा करना । जीवित करना । जैसे, मुर्दा जिलाना ।

२. पालना । पोसना । जैसे, तोता जिलाना, कुत्ता जिलाना । विशेष—इस क्रिया का प्रयोग प्रायः ऐसे ही पशुओं या जीवों के लिये होता है जिनसे मनुष्य कोई काम नहीं लेता, केवल मनोरंजन के लिये पालता है । जैसे,—कुत्ता, बिल्ला, तोता शेर आदि । घोड़े, हाथी, ऊँट, गाय, बैल आदि के लिये इसका प्रयोग नहीं होता ।

३. मरने से बचाना । मरने न देना । प्राणरक्षा करना । जैसे,— सरकार ने अकाल में लाखों आदमियों को जिला लिया ।

४. धातु के भस्म को फिर धातु के रूप में लाना । मुर्छित धातु को पुनः जीवित करना ।