जीमूत
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]जीमूत संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. पर्वत ।
२. मेघ । बादल ।
३. मुस्ता । मोथा । नागर मोथा ।
४. देवताड़ वृक्ष ।
५. इंद्र ।
६. पोषण करनेवाला । रोजी या जीविका देनेवाला ।
७. घोषा लता ।
८. सूर्य ।
९. एक ऋषि का नाम जिनका उल्लेख महाभारत में है ।
१०. एक मल्ल की नाम जो विराट की सभा में रहता था और भीम के द्वारा मारा गया था ।
११. हरिवंश के अनुसार दशार्ह के पोत्र का नाम ।
१२. ब्रह्मांड पुराण में शाल्मली द्वीप के एक राजा जो वपुष्मत् के पुत्र थे ।
१३. शाल्मली द्वीप के एक वर्ष का नाम ।
१४. एक प्रकार का दंडक वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में दो नगण और ग्यारह रगण होते हैं । यह प्रचित के अंतर्गत है ।