जीवन्ती
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]जीवंती संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ जीवन्ती]
१. एक लता जिसकी पत्तियाँ औषध के काम में आती हैं । विशेष—इसकी टहनियों में दूध निकलता है । फल गुच्छों में लगते हैं । यह तीन प्रकार की होती हैं—बृहज्जीवंती, पीली जीवंती और तिक्त जीवंती । तिक्त जीवंती को डोड़ी कहते हैं ।
२. एक ताल जिसके फूलों में मीठा मधु या मकरंद होता है ।
३. एक प्रकार की हड़ जो पीली होती है । विशेष—यह गुजरात कठियावाड़ की ओर से आता है । इसका गुण बहुत उत्तम माना जाता है ।
४. बाँदा ।
५. गुडूची ।
६. शमा ।