सामग्री पर जाएँ

जुड़ाना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

जुड़ाना ^१ † क्रि॰ अ, [हिं॰ जूड़]

१. ठंढ़ा होना । शीतल होना ।

२. शांत होना । तृप्त होना । प्रसन्न होना । संतुष्ट होना । संयो॰ क्रि॰— जाना ।

जुड़ाना ^२ क्रि॰ सं॰

१. ठंढा करना । शीतल करना ।

२. शांत और संतुष्ट करना । तृप्त करना । प्रसन्न करना । उ॰— खोजत रहेउ तोहि सुतघाती । आजु निपति जुड़ाबहुँ छाती ।—तुलसी (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—ड़ालना ।—देना । —लेना ।

जुड़ाना ^३ क्रि॰ सं॰ [हिं॰ जुड़ाना का क्रि॰ सं॰ रूप] जो़ड़ने का काम किसी और से कराना ।