सामग्री पर जाएँ

जेठी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

जेठी ^१ वि॰ [हिं॰ जेठ + ई (प्रत्य॰)]

१. जेठ संबंधी । जेठ का । जैसे, जैठी धान । जेठी कपास ।

२. बड़ी । पहली ।

जेठी ^२ संज्ञा स्त्री॰

१. एक प्रकार की कपास जो जेठ में पकती और फूटती है । विशेष—इसे बरार या विदर्भ में टिकड़ी या जूड़ी और कठिया- वाड़ में गँगरी कहते हैं ।

२. जेठानी । उ॰— जेठी पठाई गई दुलही हँसि हेरि हरै मतिराम बुलाई ।—इतिहास, पृ॰ २५४ ।

जेठी ^३ संज्ञा पुं॰ बोरो नाम का धान जो चैत में नदियों के किनारे बया और जेठ में काटा जाता है ।

जेठी मधु संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ यष्टिमधु] मुलेठी ।