सामग्री पर जाएँ

जेर

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

जेर ^१ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] आँवल । वह झिल्ली जिसमें गर्भगत बालक रहता और पुष्ट होता है ।

जेर ^२ अव्य॰ [फा़॰ जेर] नीचे । तले [को॰] ।

जेर ^३ वि॰ [फा़॰ जेर] [देश॰ जेरबरी]

१. परास्त । पराजित ।

२. जो बहुत दिक किया जाय । जो बहुत तंग किया जाय । क्रि॰ प्र॰—करना = हराना । पछाडना ।

जेर ^४ संज्ञा स्त्री॰ [फा॰ जेर] अरबी और फारसी के अक्षरों के नीचे लगनेवाले एक संकेत चिन्ह जो इ, ई, और ए की मात्राओं का सूचक होता है ।

जेर ^५ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक पेड़ । विशेष— यह सुंदरबन में अधिकता से होता है । इसके हीर की लकड़ी लाली लिए सफेद होती है ओर मजबूत होने के कारण इसकी लकड़ी से मेज, कुरती, आलमारी इत्यादि बनती हैं ।