सामग्री पर जाएँ

जेरी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

जेरी संज्ञा स्त्री॰ [?]

१. दे॰ 'जेर ^१' ।

२. वह लाठी जो चरवाहे कँटीली झाड़ियाँ इत्यादि हटाने या दबाने के लिये सदा अपने पास रखते है । उ॰— उतहि सखा कर जेरी लीन्हें गारी देहि सकुच तोरी की । इतहि सखा कर बाँस लिए बिच मारु मची झोरा झोरी की ।—सूर (शब्द॰) ।

३. खेती का एक औजार जो फरुई के आकार का काठ का होता है । इसका व्यवहार अन्न दाँवने के समय पुआल हटाने में होता है । सिचाई के लिये दौरी चलाने में भी यह काम में आता है ।