जोरी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]जोरी ^१पु † संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰]
१. समानता । समता । दे॰ 'जोरी' । उ॰—स्वर्ग सूर ससि करै अजोरी । तेहि ने अधिक देउ केहि जोरी ।—जायसी (शब्द॰) ।
२. सहेली । साथिन । दे॰ 'जोड़ी' । उ॰—पूछत है रुक्मिणी इनमें को वृषभानु किशोरी । बारेक हमें दिखाओ अपने बालपने की जोरी ।—सूर (शब्द॰) ।
३. दे॰ 'जोड़ी' ।
जोरी ^२ संज्ञा स्त्री॰ [फा॰ जोर] जोरावरी । जबरदस्ती । उ॰— जोरी मारि भजत उतही को जात यमुन के तीर । इक धावत पोछे उनही के पावत नहीं अधीर ।—सूर (शब्द॰) ।