जोली
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]जोली ^१ †पु संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ जोड़ी] वह जो बराबरी का हो । जोड़ । जोड़ी । यौ॰—हमजोली ।
जोली ^२ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰] जाली या किशमिच आदि का बना हुआ एक प्रकार का लटफौआँ बिस्तर ।—(लश॰) । विशेष—इसके दौनों सिरों पर अदवान की तरह कई रस्सियाँ होती हैं । दोनों ओर की ये रस्सियाँ दो कड़ियों में बँधी होती हैं और दोनों कड़ियाँ दो तरफ खूँटियों आदि में लटका दी जाती हैं । बीच का बिस्तरवाला हिस्सा लटकता रहता है जिसपर आदमी सोते हैं । इसका व्यवहार प्रायः जहाजो लोग जहाजों में करते हैं ।
२. वह रस्सी जो तूफान के समय जहाजों में पाल चढ़ाने या उता— रने के काम में आती है ।—(लश॰) ।
३. एक प्रकार की गाँठ जो रस्से के एक सिरे पर उसकी लड़ों से बनाई जाती है ।