जोवारी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]जोवारी संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] एक प्रकार की मैना जिसका रंग बहुत चमकीला होता है । विशेष—यह बहुत अच्छी तरह कई प्रकार की बोलियाँ बोल सकती है, इसलिये लोग इसे पालते और बोलना सिखाते हैं । यह ऋतुपरिवर्तन के अनुसार भिन्न भिन्न देशों में घूमा करती हैं । फूलों और अनाजों को बहुत हानि पहुँचाती है और टिड्डियों का खूब नाश करती है । इसके अंडे बिना चित्ती के और नीले रंग के होते हैं । इसका मांस खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है ।