झमाना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]झमाना ^१ क्रि॰ अ॰ [अनु॰] झपकना । छाना । घिरना । उ॰— (क) खेलत तुम निसि अधिक गई सुत नैननि नीद झमाई । बदन जँभात अंग ऐड़ाबत जननि पलोटत पाई ।—सूर (शब्द॰) । (ख) त्यों पदमाकर झोरि झमाई सुदौरी सबै हरि पै इक दाऊ ।—पद्माकर (शब्द॰) ।
झमाना ^२ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ झाँवाँ या झमा + ना (प्रत्य॰)]दे॰ 'झँवाना' ।
झमाना ^३ क्रि॰ स॰ [हिं॰ जमाना ? अथवा अनु॰ झमाट] इकठ्ठा करना । एकत्र करना ।