झरप
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]झरप †पु संज्ञा स्त्री॰ [अनु॰]
१. झोंका । झकोंर । उ॰—बंधु कीए मधुप मदंध कीए पुरजन सुमोह्यो मन गंधी की सुगंध झरपन सौ—देव (शब्द॰) ।
२. वेग । तेजी । उ॰—घेरि घेरि घहर घन आए घोर तापैं महा मारुत झकोरत झरप सों ।—कमलापति (शब्द॰) ।
३. किसी चीज को गिरने से बचाने के लिये लगाया हुआ सहारा । चाँड़ । टेक ।
४. चिक । चिल- मन । चिलवन । परदा । उ॰—(क) तासन की गिलमैं गलीचा मखतूलन के झरपैं झुमाऊ रहीं झूमि रंग द्वारी में ।— पद्माकर (शब्द॰) । (ख) झाकैं झुकी युवती ते झरोखन झुंडनि ते झरपैं कर टारी ।—रघुराज (शब्द॰) ।
५. दे॰ 'झड़प' ।