झलकना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]झलकना क्रि॰ अ॰ [सं॰ झल्लिका (= चमक)]
१. चमकना । दमकना । उ॰—झलका झलकत पायन्ह कैसे । पंकज कोस ओस कन जैसे ।—तुलसी (शब्द॰) ।
२. कुछ कुछ प्रकट होना । आभास बोना । जैसे,—उनकी आज की बातों से झलकता था कि वे कुछ नाराज हैं । उ॰—कुंडल लोल कपोलनि झलकत मनु दरपन मैं झाँई री ।—सूर॰, १० ।१३७ ।