सामग्री पर जाएँ

झींगुर

विक्षनरी से

शब्दसफ़र

[सम्पादित करें]

इस शब्द की बुनियाद मुमकिन है कि झीं-झीं सी आवाज की फितरत से ली गई हो । हलांकि किसी संस्कृत या प्राचीन प्राकृत मे इस शब्द का ज़िक्र नहीं मिलता

मानी और परिभाषा

[सम्पादित करें]

(संज्ञा;पुं॰)एक जाना-माना छोटा सा कीड़ा जिसकी छह टाँगे और दो बड़ी-बड़ी अंटीना जैसी मूँछे होती है | इसकी छोटी-बड़ी कई प्रजातियाँ पाई जाती है जो काली, सफेद, भूरी, दीगर कई रंगों मे हो सकते हैं । यह अक्सर अंधेरी, सुनसान घरों के साथ-साथ खेतों और मैदानों मे पाया जा सकता है । इसकी आवाज तेज झीं-झीं की सी होती है । घुरघुरा, जंजीरा, झिल्ली नामों से भी इसे जाना जाता है ।

अंग्रेज़ी: cicada; cricket