सामग्री पर जाएँ

झुलाना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

झुलाना क्रि॰ स॰ [हिं॰ झूलना] हिंड़ोले या झूले मैं बैठाकर हिलाना । किसी को झूलने में प्रवृत्त करना । उ॰— रहो रहो नाहीं नाहं अब ना झुलाओ लाल बाबा की सौं मेरो ये जुगल जंघ थहरात ।— तोष (शब्द॰) ।

२. अधर में लटकाकर या टाँगकर इधर उधर हिलाना । बार बार झोंका देकर हिलाना ।

३. कोई चीज देने या कोई काम करने कै लिये बहुत अधिक समय तक आसरे में रखना । अनिश्चित या अनिर्णीत अवस्था में रखना । कुछ निष्पत्ति या निपटेरा न करना । जैसे,— इस कारीगर को कोई चीज मत दो, यह महीनों झुलाता है ।