झोंटा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]झोंटा ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ जूट]
१. बड़े बड़े बालों का समूह । इधर उधर बिखरे बड़े बड़े बालों का जुट्टा । उ॰— हसरे सबद बिवेक लगरी चूतर में सोंटा । आबरूह लै भागु पकरि के कटिहों झोंटा ।— पलटू॰, भाग ३, पृ॰ ८९ । मुहा॰— झोंटे पकड़कर काटना, मारना, निकालना, घसीटना या इसी पर्कार का और कुव्यवहार करना = सिर के बाल खींचकर वे सब व्यवहार करना ।—(स्त्रियों के लिये यह अपमान की बात है) । झोंटे खसोटना = सिर के बाल खींचना । यौ॰— झोंटा झोंटी = ऐसा लड़ाई झगड़ा या मारपीट जिसमें झौंटा पकड़ने की नौबत आवे ।
२. जुट्टा । पतली लंबी वस्तुओं का इतना बड़ा समूह जो एक बार हाथ में आ सके ।