टिकाना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]टिकाना क्रि॰ स॰ [हिं॰ टिकन]
१. रहने के लिये जगह देना । निवासस्थान देना । कुछ काल तक किसी के रहने के लिये स्थान ठीक करना । ठहराना । जैसे—इन्हें तुम अपने यहाँ टिका लो । संयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना ।
२. सहारे पर खड़ा करना या रोकना । अड़ाना । ठहराना । स्थित करना । जमाना । जैसे,—(क) एक पैर जमीप पर अच्छी तरह टिका लो, तब दूसरा पैर उठाओ । (ख) इसे दिवार से टिकाकर खड़ा कर दो । (ग) बोझ को चबूतरे पर टिकाकर थोड़ा दम ले लो । संयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना । †
३. किसी उठाए जाते हुए बोझ में सहारे के लिये हाथ लगाना । बोझ उठाने या ले जाने में सहायता देना । जैसे,— (क) अकेले उससे चारपाई न जायगी, तुम भी टिका लो । (ख) चार आदमी जब उसे टिकाते हैं, तब वह उठता है । संयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना ।
४. देना । प्रस्तुत करना ।