टिपारा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]टिपारा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ तीन + फा॰ पारह्(=टुकड़ा)] मुकुट के आकार की एक टोपी जिसमें कँलगी की तरह तीन शाखाएँ निकली होती हैं, एक सिर पर, दो बगल में । उ॰—भोर फूल बीनिबे को गए फुलवाई हैं । सीसनि टिपारो, उपवीत पीन पट कटि , दोना बाम करनि सलोने भेसवाई है ।— तुलसी (शब्द॰) ।