टीपना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]टीपना ^१ क्रि॰ स॰ [टेपन (=फेंकना)]
१. हाथ या उँगली से दबाना । चापना । मसलना । जैसे, पैर टीपना ।
२. धीरे धीरे ठोंकना । हलका प्रहार करना ।
३. ऊँचे स्वर में गाना ।
४. गंजीफे के खेल में दो पत्तों से एक पत्ता जितना ।
५. दीवाल या फरश की दरारों को मसाले से भरना ।
टीपना ^२ क्रि॰ स॰ [सं॰ टिप्पनी] लिख लेना । टाँक लेना । अंकित कर लेना । दर्ज कर लेना ।
टीपना ^३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ टिप्पणी] जन्मपत्री । उ॰—श्रीमत गंगाधर राव की जन्मपत्री मिलाकर देखूँ शायद टक्कर खा जाय । टीपना प्राप्त हो गई । मिल गई ।—झाँसी॰, पृ॰ ४२ ।