टूसा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]टूसा ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ तुष( = भूसी) ?]
१. मंदार का फल । डोडा ।
२. रेशा । फुचडा़ । सूत ।
३. पक्कड़ का फूल । पाकर का फूल ।
४. पतझड़ के बाद टहनियों के सिरे पर पत्तियों का संश्लिष्ट नुकीला आकार जो नीम, पाकर आदि वृक्षों में मिलता है ।
टूसा ^२ संज्ञा पुं॰ [देश॰] टुकडा़ । खंड ।