सामग्री पर जाएँ

डाँड़ी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

डाँड़ी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ डाँड़ा]

१. लंबी पतली लकड़ी ।

२. हाथ में लेकर व्यवहार की जानेवाली वस्तु का वह लंबा पतला भाग जो हाथ में लिया या पकड़ा जाता है । लंबा हत्था या दस्ता । जैसे, करछी की डाँड़ी । उ॰—हरि जु की आरती बनी । अति विचित्र रचना रचि राखी परति न गिरा बनी ।