डेमोक्रेसी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]डेमोक्रेसी संज्ञा स्त्री॰ [अं॰]
१. वह सरकार यै शासनप्रणाली जिसमें राजसत्ता जनसाधारण के हाथ में हो ओर उस सत्ता या शक्ति का प्रयोग वे स्वयं या उनके निर्वाचित प्रतिनिधि करें । वह सरकार जो जमसाधारण के अधीन हो । सर्व- साधारण द्वारा परिचालित सरकार । लोकसत्ताक राज्य । लोकसत्तात्मक राज्य । प्रजासत्तात्मक राज्य ।
२. वह राष्ट्र जिसमें समस्त राजसत्ता जनसाधारण के हाथ में हो और वह सामूहिक रूप से या अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा शासन और न्याय का विधान करते हों । प्राजातंत्र ।
३. राजनीतिक और सामाजिक समानता । समाज की वह अव्स्थ जिसमें कुलीन अकुलीन, धनी दरिद्र, ऊँच नीच या इसी प्रकार का और भेद नहीं माना जाता ।