सामग्री पर जाएँ

डोरिया

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

डोरिया ^१ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ डोरा]

१. एक प्रकार का सूती कपड़ा जिसमें कुछ मोटे सूत की लंबी धारियाँ बनी हों ।

२. एक प्रकार का बगला जिसके पैर हरे होते हैं । यह ऋतु के अनुसार रंग बदलता है ।

३. जुलाहों के यहाँ तागा उठानेवाला लड़का ।

४. एक नीच जाति जो राजाओं के यहाँ शिकारी कुत्तों की रक्षा पर नियुक्त रहती थी । ये लोग कुत्तों को शिकार पर सधाते थे ।

डोरिया †पु ^२ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰] दे॰ 'डोरी' । उ॰—सुरत सुहागिनि जल भरि लावै बिन रसरी बिन डोरिया ।—धरम॰, पृ॰ ३५ ।