सामग्री पर जाएँ

तनकीह

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

तनकीह संज्ञा स्त्री॰ [अ॰ तन्कीह]

१. जाँच । खोज । तहकीकात ।

२. न्यायालय में किसी उपस्थित अभियोग के संबंध में विचार- णीय और विवादास्पद विषयों को ढूँढ निकालना । अदालत का किसी मुकदमे की उन बातों का पता लगाना जिनके लिये वह मुकदमा चलाया गया हो और जिनका फैसला होना जरूरी हो । विशेष—भारत में दीवानी अदालतों में जब कोई मुकदमा दायर होता है, तब पहले उसमें अदालत की ओर से एक तारीख पड़ती है । उस तारीख को दोनों पक्षों के वकील बहस करते हैं जिससे हाकिम को विवादास्पद और विचारणीय बातों को जानने में सहायता मिलती है । उस समय हाकिम ऐसी सब बातों की एक सूची बना लेता है । उनहीं बातों को ढूँढ़ निका- लना और उनकी सूची बनाना तनकीह कहलाता है ।