तारचरबी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]तारचरबी संज्ञा पुं॰ [देश॰] मोमचीना का पेड़ । विशेष—यह पेड़ छोटा होता है और चीन, जापान आदि देशों में बहुत लगाया जाता है । इसके फल में तीन बीजकोश होते है जो एक प्रकार के चिकने पदार्थ से भरे रहते हैं जिसे चरबी कहते हैं । चीन और जापान में इसी पेड़ की चरबी से मोमबत्तियाँ बनती हैं । चरबी के अतिरिक्त बीजों से भी एक प्रकार का पीला तेल निकलता है जो दवा और रोगन (वारनिश) के काम में आता है ।