तारिका
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]तारिका ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] ताड़ी नामक मद्य ।
तारिका ^२ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ तारका]
१. दे॰ 'तारका' । उ॰—तारिका दुरानी, तमचुर बोले, श्रवन भनक परी ललिता के तान की — सूर (शब्द॰) ।
२. सिनेमा में काम करनेवाली अभिनेत्री । अभिमेत्री ।
३. तारीख ।
तारिका पु ^३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ ताडका] दे॰ 'ताड़का' । उ॰—तरुनि नाम तारिका ग्यान हरि परसी रार्म ।—पृ॰ रा॰, २ ।२६७ ।