सामग्री पर जाएँ

तिनिश

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

तिनिश संज्ञा पुं॰ [सं॰] सीसम की जाति का एक पेड़ जिसकी पत्तियाँ शमी या खैर की सी होती हैं । विशेष— इसकी लकड़ी मडबूत होती है और किवाड़, गाड़ी आदि बनाने के काम में आती है । इसे तिनास या तिनसुना भी कहते हैं । वैद्यक में यह कसैला और गरम माना जाता है । रक्तातिसार, कोढ़, दाह, रक्तविकार आदि में इसकि छाल, पत्तियाँ आदि दी जाती है । पर्या॰— स्यंदन । नेमी । रथद्रु । अतिमुक्तक । चित्रकृत । चक्री । शतांग । शकट । रथिक । भस्मगर्भ । मेषी । जलधर । अक्षक । तिनाशक ।