तिन्नी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]तिन्नी ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ तृण, हिं॰ तिन, अथवा सं॰ तृणान्न] एक प्रकार का जंगली धान जो तालों में आपसे आप होता है । विशेष— इसकी पत्तियाँ जड़हन का सी ही होती हैं । पौधा तीन चार हाथ ऊँचा होता है । कातिक में इसकी बाल फूटती है जिसमें बहुत लंबे लंबे टूँड़ होते हैं । बाल के दाने तैयार होने पर गिरने लगते हैं, इससे इकट्ठा करनेवाले या तो हटके में दानों को झाड़ लेते हैं अथवा बहुत से पौधों के सिरों को एक में बाँध देते हैं । तिन्नी का धान लंबा और पतला होता है । चावल खाने में नीरस और रूखा लगता है और व्रत आदि में खाया जाता है ।
तिन्नी ^२ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] नीवी । फुफुँती ।