तिलंगसा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]तिलंगसा संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक प्रकार का बलूत जो हिमालय पर नैपाल से होकर पंजाब तक होता है । अफगानिस्तान में भी यह पेड़ पाया जाता है । विशेष—इसकी लकड़ी मजबूत होती है, इमारतों में लगती है तथा हल, झप्पान का डंडा आदि बनाने के काम आती है । शिमले के आसपास के जंगलों में इसकी लकड़ी का कोयला फूँका जाता है ।