सामग्री पर जाएँ

तीता

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

तीता ^१ वि॰ [सं॰ तित्त]

१. जिसका स्वाद तीखा और चरपरा हो । तित्ता । जैसे, मिर्च । विशेष—यद्यपि प्राचीनों ने तिक्त और कटु में भेव माना है, पर आजकल साधारण बोलचाल में 'तीता' और 'कडुआ' दोनों 'शब्दों' का एक ही अर्थ में व्यवहार होता है । कुछ प्रांतों में केवल 'कडुआ' शब्द का व्यवहार होता है और उसके तात्पर्य भी बहुधा एक ही रस का होता है । जिन प्रांतों में 'तीता' और 'कडुआ' दोनों शब्दों का व्यवहार होता है, वहाँ भी इन दोनों में कोई विशेष भेद नहीं माना जाता ।

२. कडुआ । कटु ।

तीता ^२ संज्ञा पुं॰ [देश॰]

१. खोतने दोने की जमीन का गीलापन ।

२. ऊपर भूमि ।

३. ढेकी या रहट का अगला भाग ।

४. ममीरै के झाड़ का एक नाम ।

तीता ^३ वि॰ [हिं॰] भीगा हुआ । गीला । नम ।