तुराई
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]तुराई पु † संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ तूल ( = रूई) । तूलिका ( = गद्दा)] रुई भरा हुआ गुदगुदा बिछावन गद्दा तोशक । उ॰—(क) नींद बहुत प्रिय सेज तुराई । लखहु न भूप कपट धतुराई ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) विबिध वचन, उपधान, तुराई । छीरफेन मृदु बिसद सुहाई ।—तुलसी (शब्द॰) । (ग) कुस किसलय साथरी सुहाई । प्रभु सँग मंजु मनोज तुराई ।—तुलसी (शब्द॰) ।