सामग्री पर जाएँ

तुलाधार

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

तुलाधार ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰]

१. तुला राशि ।

२. तराजू की रस्सी जिसमें पलड़े बँधे रहते हैं ।

३. बनियाँ वणिक् ।

४. काशी का रहनेवाला । एक वणिक् जिसने महर्षि । जाजलि को उपदेश दिया था ।—(महाभारत) ।

५. काशी निवासी एक व्याध जो सदा माता पिता की सेवा में तत्पर रहता था । विशेष—कृतबोध नामक एक व्याक्ति जब इसके सामने अ या, तब इसने उसका समस्त पूर्ववृत्तांत कह सुनाया । इसपर उस व्याक्ति ने भी माता पिता की सेवा का ब्रत ले लिया ।—(बृहद्धर्मपुराण) ।

तुलाधार ^२ वि॰ तुला को धारण करनेवाला ।