सामग्री पर जाएँ

तुल्ययोगिता

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

तुल्ययोगिता संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] एक अलंकार जिसमें कई प्रस्तुतों या अप्रस्तुतों का अर्थात् बहुत से उपमानों का एक ही धर्म बतलाया जाय । जैसे,—(क)अपने अँग के जानि कै जोबन नृपत्ति प्रबीन । स्तन, मन, नैन, नितंब को बड़ो इजाफ ा कीन ।—बिहारी (शब्द॰) । यहाँ स्तन, मन, नयन, नितंब इन प्रसिद्ध उपमेयों का 'इजाफा होना' एक ही धर्म कहा गया है । (ख) लखि तेरी सुकुमारता एरी या जग माँहि । कमल, गुलाब कठोर से किहि को भासत नाहिं (शब्द॰) । यहाँ कमल और गुलाब इन दोनों उपमानों का एक ही धर्म कठोरता कहा गया है ।