तूँबा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]तूँबा संज्ञा पुं॰ [सं॰ तुम्बक]
१. कडुआ गोल कद्दू । कडुआ गोल घीया । तितलौकी । उ॰—मन पवन्न दुइ तूँबा करिहौ जुग जुग सारद साजो ।—कबीर ग्रं॰, पृ॰ ३२९ । विशेष—इस कद्दू को खोखला करके कई कामों में लाते हैं; बरतन बनाते हैं; सितार आदि बाजों में ध्वनिकोश बनाने के लिये लगाते हैं आदि ।
२. कद्दू को खोखला करके बनाया हुआ बरतन जिसे प्रायः साधु अपने साथ रखते हैं । कमंडल ।