तूँबी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]तूँबी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ तूँबा]
१. कडुआ गोल कद्दू ।
२. कद्दू को खोखला करके बनाया हुआ बरतन । मुहा॰—तूँबी लगाना = वात से पीड़ित या सूजे हुए स्थान पर रक्त या वायु को खींचने के लिये तूँबी का व्यवहार करना । विशेष—तूँबी के भीतर एक बत्ती जलाकर रख दी जाती है जिससे भीतर की वायु हलकी पड़ जाती है । फिर जिस अंग पर उसे लगाना होता है, उसपर आटे की एक पतली लोई रख कर उसके ऊपर तूँबी उलटकर रख देते हैं जिससे उस अंग के भीतर की वायु तूँबी में खिंच आदी है । यदि कुछ रक्त भी निकालना होता है, तो उस स्थान को जिसपर तूँबी लगानी होती है, नश्तर से पाछ देते हैं ।