सामग्री पर जाएँ

तेजबल

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

तेजबल संज्ञा पुं॰ [सं॰ तेजोवती] एक काँटेदार जंगली वृक्ष जो प्रायः हरिद्वार और उसके पास के प्रांतों में अदिकता से होता है । विशेष—इसकी छाल लाल मिर्च की तरह बहुत चरपरी होती है और कहीं कहीं पाहाडी़ लोग दाल मसाले आदि में इसकी जड़ का मिर्च की तरह व्यवहार भी करते हैं । इसकी छाल या जड़ चबाने से दाँत का दर्द मिट जाता है । वैद्यक में इसे गरम, चरपरा, पाचक कफ और वातनाशक, तथा श्वास, खाँसी, हिचकी और बवासीर आदि को दूर करनेवाला माना है । पर्या॰—तेजवती । तेजस्विनी । तेजन्या । लघुवल्कला । परिजात । शीता । तिक्ता । तेजनी । विडालघ्नी । सुतेजसी ।