सामग्री पर जाएँ

त्योरी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

त्योरी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ त्रिकुटी, सं॰ त्रिकूट(=चक्र)] अवलोकन । चितवन । दृष्टि । निगाह । मुहा॰— त्योरी चढना या बदलना = दृष्टि का ऐसी अवस्था में हो जाना जिससे कुछ क्रोध झलके । आँखे चढना । त्योरी में बल पडना = त्योरी चढना । त्योरी चढाना या बदलना = भौंहें चढाना । आँखें चढाना । दृष्टि या आकृति से क्रोध के चिह्न प्रकट करना । त्योरी में बल डालना = त्योरी चढाना ।