सामग्री पर जाएँ

त्वष्टा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

त्वष्टा संज्ञा पुं॰ [सं॰ त्वष्ट्ट]

१. विश्वकर्मा । विष्णुपुराण के अनुसार से सूर्य के सात सारथियों में से एक हैं ।

२. महादेव । शिव ।

३. एक प्रजापति का नाम ।

४. बढ़ई ।

५. वृत्रासुर के पिता का नाम ।

६. बारह आदित्यों में से ग्यारहवें आदित्य जो आँख के अधिष्ठाता देवता माने जाते हैं ।

७. एक वैदिक देवता जो पशुओँ और मनुष्यों के गर्भ में वीर्य का विभाग करनेवाले माने जाते हैं ।

८. सूत्पधर नाम की वर्णसंकर जाति ।

९. चित्रा नक्षत्र के अधिष्ठाता देवता का नाम ।