सामग्री पर जाएँ

दबकना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

दबकना ^१ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ दबना]

१. भय के कारण किसी सँकरे स्थान में छिपना । डर के मारे छिपना । जैसे,—(क) कुत्ते को देखकर बिल्ली का बच्चा आलमारी के नीचे दबक रहा । (ख) सिपाही को देखकर चोर कोने में दबक रहा ।

२. लुकना । छिपना । जैसे,—शेर पहले से ही झाड़ी मे दबका बैठा था, हिरन के आते ही उसपर झपट पड़ा । क्रि॰ प्र॰—जाना ।—रहना ।

दबकना ^२ क्रि॰ सं॰ किसी धातु को हथोंड़ी से चोट लगाकर बढा़ना या चौड़ा करना । पीटना ।