दमी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]दमी ^१ वि॰ [सं॰ दमिन्] दमनशील ।
दमी ^२ संज्ञा स्त्री॰ [फा़॰] एक प्रकार का जेबी या सफरी नैचा । दम लगने का नेचा ।
दमी ^३ वि॰ [फा़॰ दम]
१. दम लगानेवाला । कश खींचनेवाला ।
२. गाँजा पीनेवाला । गँजेड़ी । जैसे,—दमी यार किसके । दम लगाके खिसके । (कहा॰) ।
दमी ^४ वि॰ [हिं॰ दमा] जिसे दमे का रोग हो । दमे के रोगवाला ।