दलन
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]दलन ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰] [वि॰ दलित]
१. पीसकर टुकड़े टुकड़े करने की क्रिया । चूर चूर करने का काम ।
२. विनाश । संहार ।
३. विदारण । उ॰—या विधि वियोग ब्रज बावरो भयो है सब, बाढत उदेग महा अंतर दलन कौ ।—घना- नंद॰, पृ॰ ५०३ ।
दलन ^२ वि॰ दलनेवाला । नष्ट करनेवाला । विनाशकारी । नाशक । उ॰—साहिं का ललन दिली दल का दलन अफजल का मलन शिवराज आया सरजा ।—भूषण ग्रं॰, पृ॰ ११९ ।