सामग्री पर जाएँ

दशमूलीसङ्ग्रह

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

दशमूलीसंग्रह संज्ञा पुं॰ [सं॰ दशमूलीयसड्ग्रह] वे दस चीजें जो आग से बचने के लिये प्रत्येक व्यक्ति को घर में रखनी चाहिए । विशेष—चंद्रगुप्त मौर्य के समय में निम्नलिखित दस चीजों को घर में रखने के लिये प्रत्येक व्यक्ति राजनिमम के द्वारा वाध्य था,—पानी से भरे हुए पाँच घड़े, (२) पानी से भरा हुआ एक मटका, (३) सीढ़ी, (४) पानी से भरा हुआ बाँस का बरतन, (५) फरसा या कुल्हाड़ी, (६) सूप, (७) अंकुश, (८) खूँटा आदि उखाड़ने का औजार, (९) मशक और (१०) हलादि । इन दसों चीजों का नाम दशमूलीसंग्रह था । जो लोग इसके रखने में प्रमाद करते थे उनको १४ पण जुरमाना देना पड़ता था ।