दशार्ण
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]दशार्ण संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. विंध्य पर्वत के पूर्व दक्षिण की ओर स्थित उस प्रदेश का प्राचीन नाम जिससे होकर धसान नदी बहती है । विशेष—मेघदूत से पता चलता है कि विदिशा (आधुनिक भिलसा) इसी प्रदेश की राजधानी थी । टालमी ने इस प्रदेश का नाम दोसारन (dosaron) लिखा है ।
२. उक्त देश का निवासी या राजा ।
३. तंत्र का एक दशाक्षर मंत्र ।
३. जैन पुराण के अनुसार एक राजा । विशेष—इस राजा ने तीर्थकर के दर्शन के निमित्त जाकर अभिमान किया था । तीर्थंकर के प्रताप से उसे वहाँ १६, ७७, ७२, १६, ॰॰० इंद्र और १३, ३७, ॰५, ७२, ८०, ॰॰, ॰॰, ॰॰० इंद्राणियाँ दिखाई पड़ी और उसका गर्व चूर्ण हो गया ।