सामग्री पर जाएँ

दशाश्वमेघ

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

दशाश्वमेघ संज्ञा पुं॰ [सं॰]

१. काशी के अंतर्गत एक तीर्थ । विशेष—काशीखंड में लिखा है कि राजर्षि दिवोदास की सहायता से ब्रह्मा ने इस स्थान पर दस अश्वमेघ यज्ञ किए थे । पहले यह तीर्थ रुद्रसरोवर के नाम से प्रसिद्ध था । ब्रह्मा के यज्ञ के पीछे दशाश्वमेध कहा जाने लगा । ब्रह्मा ने इस स्थान पर दशाश्वमेधेश्वर नामक शिवलिंग भी स्थापित किया था । जो लोग इस तीर्थ में स्नान करके उक्त शिवलिंग का दर्शन करते हैं उनके सब पाप छूट जाते हैं ।

२. प्रयाग के अंतर्गत त्रिवेणी के पास वह घाट या तीर्थस्थान जहाँ यात्री जल भरते हैं । लोगों का विश्वास है कि इस स्थान का जल बिगड़ता नहीं ।