दशाह
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]दशाह संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. दस दिन ।
२. मृतक के कृत्य का दसवाँ दिन । विशेष—गृह्यसूत्रों में मृतक कर्म तीन ही दिनों का माना गया है । पहले दिन श्मशान कृत्य और अस्थिसंचय, दूसरे दिन रुद्रयाग, क्षौर आदि और तीसरे दिन सपिंडीकरण । स्मृतियों ने पहले दिन के कृत्य का दस दिनों तक विस्तार किया है जिनमें प्रत्येक दिन एक एक पिंड एक एक अंग की पूर्ति के लिये दिया जाता है । पर ग्यारहवें दिन के कृत्य में अब भी द्वितीयाह्न संकल्प का पाठ होता है ।