दहेला
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]दहेला पु ^१ वि॰ [हिं॰ दहला + एला (प्रत्य॰)] [वि॰ स्त्री॰ दहिली, दहेली]
१. जला हुआ । दग्ध ।
२. संतप्त । दुःखी । उ॰— (क) सुनु सजनी मैं रही अकेली विरह दहेली इत गुरुजन झहरैं ।—(शब्द॰) । (ख) कहाँ गए मनमोहन तजि के काहे बिरह दहेली है ।—(शब्द॰) ।
दहेला ^२ वि [हिं॰ दहलना] [वि॰ स्त्री॰ दहेली] भीगा हुआ । ठिठुरा हुआ । उ॰—गाहत सिध सयाननि के जिनकी मति की मति देह दहेली ।—केशव (शब्द॰) ।